सात दिवसीय जयपुर आर्ट वीक का आयोजन : 27 जनवरी से 3 फरवरी तक, शहर के 11 स्थलों पर आयोजित

दुनिया भर से 100 से अधिक कलाकार ले रहे भाग

सात दिवसीय जयपुर आर्ट वीक का आयोजन : 27 जनवरी से 3 फरवरी तक, शहर के 11 स्थलों पर आयोजित

गुलाबी नगरी की सर्द हवाओं के बीच पूरा शहर एक ओपन कैनवास में बदलने जा रहा। पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ  इंडिया (पाटी) की ओर से आयोजित इस पांचवे संस्करण में शहर के 11 प्रमुख स्थलों पर नि:शुल्क और ओपन आर्ट प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

जयपुर। गुलाबी नगरी की सर्द हवाओं के बीच पूरा शहर एक ओपन कैनवास में बदलने जा रहा है। पब्लिक आर्ट्स ट्रस्ट ऑफ  इंडिया (पाटी) की ओर से आयोजित इस पांचवे संस्करण में शहर के 11 प्रमुख स्थलों पर नि:शुल्क और ओपन आर्ट प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इन स्थलों में अलसीसर हवेली, अम्रपाली म्यूजियम, बड़ी चौपड़, सेंट्रल पार्क, छोटी चौपड़, ज्ञान म्यूजियम, जवाहर कला केंद्र, नारायण निवास जैसी जगह शामिल हैं। इस 7 दिवसीय आयोजन में दुनिया भर से 100 से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं, जिनमें 15 से अधिक सोलो प्रस्तुतियां और एक विशेष समूह प्रदर्शनी शामिल है। 

ये होंगे मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम में समूह प्रदर्शनी आवतो बैरो बाजे है, जिसमें ओपन कॉल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा चुने गए 12 उभरते कलाकार शामिल हैं। इन कलाकारों का राजस्थान से किसी न किसी रूप में गहरा संबंध है, लेकिन उनकी कला राज्य की प्रचलित और रोमांटिक छवियों से अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। ये कृतियां शहरी बदलाव, विरासत के नाम पर हो रहे विकास, पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं और तेजी से बदलते सामाजिक जीवन जैसे समकालीन मुद्दों पर संवाद स्थापित करती हैं। इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक कलाकार शामिल हैं, जो आज के समय के नैतिक, राजनीतिक और सामाजिक संकटों पर विचार प्रस्तुत करते हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब