ब्लड टेस्ट के लिए अलग-अलग सैंपल लेने की जरूरत नहीं, कम मात्रा के सिंगल सैंपल से जल्दी मिलेगी रिपोर्ट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड मशीन से अधिक सटीकता से होगी जांच

ब्लड टेस्ट के लिए अलग-अलग सैंपल लेने की जरूरत नहीं, कम मात्रा के सिंगल सैंपल से जल्दी मिलेगी रिपोर्ट

नवजात बच्चे या ऐसे मरीज जिनमें बहुत कम मात्रा में खून होता है, उनका सैंपल लेना बहुत मुश्किल होता था।

जयपुर। अब कई प्रकार के ब्लड टेस्ट के लिए न तो अलग-अलग सैंपल देना पड़ेगा, न ही रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। यह अब अत्याधुनिक एटेलिका सीआई एनालाइजर मशीन से संभव हो सकेगा। राजधानी जयपुर के गांधी नगर मोड़ स्थित एक निजी लैब में स्थापित की गई इस मशीन का चिकित्सा विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने शुभारंभ किया। लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित भार्गव और सीनियर पैथोलॉजिस्ट तथा लैब हैड डॉ. आकांक्षा जैन ने बताया कि अब तक इम्यूनोएसे, हार्मोन, शुगर, थायरॉइड, कार्डियक मार्कर्स, किडनी फंक्शन और लिवर फंक्शन जैसी दूसरी जांचों के लिए 80 से 100 माइक्रोलीटर ब्लड सैंपल की आवश्यकता पड़ती थी। यह मात्रा अलग-अलग ट्यूब में डाली जाती थी।

नवजात बच्चे या ऐसे मरीज जिनमें बहुत कम मात्रा में खून होता है, उनका सैंपल लेना बहुत मुश्किल होता था। इन परिस्थितियों में यह मशीन बेहद मददगार है। एटेलिका सीआई एनालाइजर पूरी तरह ऑटोमैटिक है और इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण मानवीय त्रुटियों की संभावना बेहद कम हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ? राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमलों और -20°C तापमान के कारण ऊर्जा आपातकाल घोषित किया। कीव और ओडेसा में स्थिति गंभीर...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत