रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू

कानोता स्टेशन के पास रेल हादसा

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू

जयपुर के कानोता रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात ट्रेन से युवक की मौत, शव बरामद, पहचान नहीं, पुलिस जांच जारी।

जयपुर। कानोता थाना इलाके में सोमवार को कानोता रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के निकट किलोमीटर नंबर 218/1-3 के बीच हुई।जीआरपी थाना जयपुर के अनुसार, स्टेशन मास्टर कानोता ने फोन पर सूचना दी कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर रनओवर हो गया है। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल जगदीप सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 30-32 वर्ष बताई जा रही है। वह हिंदू समुदाय का था। 

मृतक का हुलिया इस प्रकार है:

नीले रंग का लोअर और हल्के हरे रंग की शर्ट पहने हुए
लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच
सिर के बाल काले, रंग गेहुंआ
दाढ़ी-मूंछ साफ
सिर और गले पर दाहिनी तरफ गहरा घाव
मुंह खुला हुआ, दांत टूटे हुए, चेहरा विकृत
दोनों पैर टूटे हुए
दाहिना हाथ कलाई से मुड़ा हुआ

लाश की तलाशी ली गई, लेकिन कोई कीमती वस्तु या पहचान के दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मौके का नक्शा और फोटोग्राफी कर फर्द सुरत हाल तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल, जयपुर के मुर्दाघर में रखवाया गया है। जांच का जिम्मा हैड कांस्टेबल कमल किशोर को सौंपा गया है।

Read More घुमंतू जाति के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करता है घुमंतू जाति उत्थान न्यास : दुर्गादास

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान