ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश

दुकान का पिछला गेट टूटा देखकर चोरी का पता चला

ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश

खासाकोठी पुलिया स्थित ‘विनायक ज्वेलर्स’ में तड़के बड़ी चोरी हुई। बदमाश पीछे का गेट तोड़कर घुसे और करीब 18 किलो चांदी व 7 ग्राम सोना ले उड़े। तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहे। CCTV में दो आरोपी 2 से 3:30 बजे के बीच वारदात करते दिखे। पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।

जयपुर। तड़के एक ज्वैलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात देखने को मिली है। बदमाश गेट तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 18 किलो चांदी के गहनों सहित सोना चोरी कर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शहर के चांदपोल बाजार निवासी बलराम सोनी ने सदर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि खासाकोठी पुलिया के पास उनकीविनायक ज्वेलर्सनाम से दुकान है। शनिवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात बदमाशों ने दुकान के पीछे लगे चैनल गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने काउंटर और शो-केस में रखे करीब 18 किलो चांदी के गहने और लगभग 7 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। रविवार सुबह दुकान का पिछला गेट टूटा देखकर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

CCTV में कैद चोर

पुलिस ने बताया कि दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक रात 2 बजे से तड़के 3:30 बजे के बीच 2 बदमाशों ने चोरी की। दोनों आरोपी पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के गहनों को बैग में भरकर फरार हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। डीएसटी और स्पेशल टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Read More पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक, सड़क दुर्घटना घायलों को 7 दिन या 1.5 लाख तक निःशुल्क उपचार

Tags: attacked

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन