चोरों ने एटीएम को बनाया निशाना : 10 लाख चुरा ले गए बदमाश, कटर से मशीन को काटकर निकाली राशि

कार के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है

चोरों ने एटीएम को बनाया निशाना : 10 लाख चुरा ले गए बदमाश, कटर से मशीन को काटकर निकाली राशि

घटनास्थल पर 2 गड्डियां (100-100 रुपये के नोटों की) मिलीं, लेकिन मुख्य मशीन गायब थी। पुलिस को संदेह है कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू के कोतवाली थाना क्षेत्र में रोड नंबर तीन पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे कार में आये बदमाशों ने पहले एटीएम के शटर को नीचे कर दिया और फिर कटर से एटीएम मशीन को काटकर राशि निकाल ली। 

घटनास्थल पर 2 गड्डियां (100-100 रुपये के नोटों की) मिलीं, लेकिन मुख्य मशीन गायब थी। पुलिस को संदेह है कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया।
इस एटीएम में दो दिन पहले ही नकदी डाली गई थी। चोरों को संभवत: यह जानकारी पहले ही थी, लिहाजा उन्होंने पूरी योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कार के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 

 

Tags: atm

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल