राजस्थान में #VandeGangaRajasthan बना जन-आंदोलन का प्रतीक, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा 

राजस्थान जल संकट नहीं, जल समाधान की मिसाल बन रहा

राजस्थान में #VandeGangaRajasthan बना जन-आंदोलन का प्रतीक, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में शुरू हुई ‘वंदे गंगा’ मुहिम अब एक जन-आस्था और जन-भागीदारी का प्रतीक बन चुकी है

जयपुर। राजस्थान में जल संरक्षण को लेकर एक नई लहर की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में शुरू हुई ‘वंदे गंगा’ मुहिम अब एक जन-आस्था और जन-भागीदारी का प्रतीक बन चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #VandeGangaRajasthan ट्रेंड नंबर एक पर रहा, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सांसदों, विधायकों से लेकर आमजन तक हर वर्ग ने इस अभियान का समर्थन कर राज्य को जल संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री शर्मा जी ने यह साबित कर दिया है कि अगर संकल्प हो तो राजस्थान जैसे जल संकटग्रस्त राज्य को भी जल सृजन की दिशा में अग्रसर किया जा सकता है। अब राजस्थान जल संकट नहीं, जल समाधान की मिसाल बन रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत तालाबों का पुनर्जीवन, नदियों का संरक्षण, और ग्राम स्तर पर जल स्रोतों की पुनर्स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किए जा चुके हैं। राजस्थान के कोने-कोने से #VandeGangaRajasthan को समर्थन मिलना यह दर्शाता है कि अब प्रदेश जल बचाने की मुहिम में आगे बढ़ चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय