SSG Pareek College को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर के 8 से 10 कॉलेज में बम होने की सूचना का आया है मेल
जयपुर। कांति चंद्र रोड स्थित एसएस जी पारीक पीजी कॉलेज, एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन और एसएसजी पारीक महिला पीजी कॉलेज को आज मंगलवार को सुबह 11:00 बजे बम से उड़ने की धमकी मिली है इसके बाद कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन एस्कॉर्ट के साथ कॉलेज में मौजूद है और जांच पड़ताल करने में लगा हुआ है हालांकि अभी कॉलेज में विद्यार्थियों की छुट्टियां चल रही है इसलिए कॉलेज में विद्यार्थी मौजूद नहीं है, लेकिन कॉलेज में करीब 100 की संख्या में स्टाफ मौजूद है। पुलिस प्रशासन जांच करने में लगा हुआ है। कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज पर करीब 10:30 बजे के आसपास धमकी भरा मेल आया था जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में इसकी सूचना सिंधी कैंप थाने को दी।
एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला दुबे ने कहा कि पारीक कॉलेज में बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर पुलिस के निर्देश पर कॉलेज के गोविंद गार्डन में एक जगह एकत्रित कर दिया है जहां पर स्टाफ के बैग को चेक किया जा रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन कॉलेज के कमरों की तलाशी ले जा रही है।

Comment List