निजी खातेदारी की 16 बीघा कृषि भूमि पर बसा रहे थे तीन कॉलोनी, किया ध्वस्त

अवैध निर्माणों को किया जेसीबी से ध्वस्त

निजी खातेदारी की 16 बीघा कृषि भूमि पर बसा रहे थे तीन कॉलोनी, किया ध्वस्त

उन्होंने बताया कि जोन-पीआरएन (साउथ) के सुमेर नगर प्रथम के भूखण्ड संख्या 332 में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ किए गए अवैध निर्माण की पुन: नियमानुसार सीलिंग की गई।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को 16 बीघा भूमि पर बिना अनुमति के कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया। वहीं सुमेर नगर प्रथम में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ के लिए किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया। जेडीए के महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में कालवाड रोड ग्राम भोपावास में करीब चार बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के अवैध कॉलोनी बसाने के लिए भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कों व अन्य अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।

जोन-12 में ग्राम भोपावास में ही पहाड़ के पास करीब 6 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति के भूमि को समतल कर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जोन-12 में ग्राम भोपावास सरकारी स्कूल के पीछे करीब 6 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जोन-पीआरएन (साउथ) के सुमेर नगर प्रथम के भूखण्ड संख्या 332 में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ किए गए अवैध निर्माण की पुन: नियमानुसार सीलिंग की गई। वहीं न्यू सांगानेर रोड पर गैर अनुमोदित योजना जयशंकर कॉलोनी की सड़क सीमा को किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। जोन-12 में कृष्णा नगर के प्लॉट नंबर-14 में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ