प्रदेश में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान : टीबी की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम के लिए किया जाएगा सुदृढ़

सभी हितधारकों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा

प्रदेश में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान : टीबी की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम के लिए किया जाएगा सुदृढ़

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में राज्य क्षय अनुभाग, राजस्थान की ओर से सम्पूर्ण राज्य में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

जयपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में राज्य क्षय अनुभाग, राजस्थान की ओर से सम्पूर्ण राज्य में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 24 मार्च तक संचालित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन को गति देना, समुदाय में टीबी की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम को सुदृढ़ करना है।

अभियान के तहत प्रमुख इंडिकेटर्स संदिग्ध टीबी मामलों की जांच (प्रति 1000 जनसंख्या पर 30 से अधिक), टीबी नोटिफिकेशन दर (प्रति 1000 जनसंख्या पर 1 से कम), उपचार सफलता दर (85% लक्ष्य), ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्ट (60% मरीजों के लिए), निक्षय पोषण योजना का लाभ (100% लक्ष्य), निक्षय मित्र द्वारा पोषण किट वितरण (100% लक्ष्य) निर्धारित किए गए हैं।

मिशन निदेशक डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि इस अभियान के तहत संभाग स्तर पर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों का आमुखीकरण किया जाएगा। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), जिला क्षय रोग अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे।

राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से टीबी मुक्त राजस्थान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और प्रत्येक ग्राम पंचायत को इस अभियान से जोड़ा जाए। अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा तथा सभी हितधारकों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More फस्लेबहार की तस्दीक : 300 किस्मों के गुलाबों ने जीता दिल, प्रदर्शनी में फूलों का राजा गुलाब पूरे शबाब पर और अलग अलग कलर में खिले

 

Read More आईआरसीटीसी ने पूर्वी भारत के लिए लॉन्च किया दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा रेल आधारित पर्यटन सर्किट: वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिग होंगे कवर

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा