छतों से फिजा तक : आज गूंजेगा वो काटा-वो मारा का शोर, पतंगबाजी की रहेगी धूमधाम 

दोस्त एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांटते हैं

छतों से फिजा तक : आज गूंजेगा वो काटा-वो मारा का शोर, पतंगबाजी की रहेगी धूमधाम 

हर कोई इस दिन पतंग और मांझे के साथ छतों पर नजर आता है। 

जयपुर। मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को जयपुर में जमकर पतंगबाजी की धूमधाम रहेगी। गुलाबी नगर की हर छत पर सुबह से ही पतंगबाज जुट जाते हैं। ठंडी हवा, हल्की धूप और त्योहार का जोश मिलकर ऐसा माहौल बनाते हैं, जो साल भर याद रहता है। जैसे ही सूर्य उत्तरायण होता है, नीले आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें एक साथ उड़ान भरती हैं और जयपुर उत्सव के रंग में रंग जाता है। हर कोई इस दिन पतंग और मांझे के साथ छतों पर नजर आता है। 

चरखियों की आवाज, डोर की खनक और लोगों की हंसी पूरे शहर को एक सूत्र में बांध देती है। जब आसमान में किसी की पतंग कटती है तो हर तरफ  वो काटा.., वो मारा.. के शोर से माहौल और जोशीला हो उठता है।बड़े-बड़े नेताओं के चेहरे, चर्चित फिल्मों के एक्टर और लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर छपी पतंगें हवा में लहराती नजर आती हैं। कहीं किसी नेता की मुस्कुराती तस्वीर आसमान में तैरती है तो कहीं किसी सुपरहिट फिल्म के अभिनेता की कार्टून प्रिंटेड पतंग बच्चों का ध्यान खींच लेती है। तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और फेणी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू पूरे माहौल को मीठा बना देती है। परिवार, पड़ोसी और दोस्त एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांटते हैं। 

 

Tags: echo

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब