ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक: सुगम यातायात के लिए सड़क से हटाएंंगे अवरोधक

सिग्नल फाल्ट मॉनिटरिंग सिस्टम की होगी स्थापना, ई-रिक्शा पार्किंग के लिए जगह चिन्हिंत करने के निर्देश

ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक: सुगम यातायात के लिए सड़क से हटाएंंगे अवरोधक
बैठक में बताया गया कि उपायुक्त पुलिस (यातायात) को नगर निगम-परिवहन विभाग के साथ सयुंक्त जांच कर पुलिस थाना अनुसार ई-रिक्शा पार्किंग एवं चार्जिंग के स्थान चिन्हित करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया।

जयपुर। जेडीसी आयुक्त आनंदी की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए। उन्होंने ई-चालान का फास्टैग के माध्यम से भुगतान के क्रम में परिवहन विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ट्रेफिक सिग्नल लाइट के लिए सिग्नल फाल्ट मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना के लिए ट्रेफिक सिग्नल लाईट में मैन्युअल के स्थान पर ट्रेफिक कन्ट्रोल रूम से ऑनलाइन सिग्नल टाईमिंग में बदलाव की सुविधाए सिग्नल खराब होने पर अलर्ट की सुविधाए कॉरिडोर में यातायात दबाव के अनुरूप सिग्नल सिंक्रोनाइज की सुविधा के लिए फीजिबिलिटी चेक करने के निर्देश दिए।

यातायात के सुगम संचालन के लिए अवैध बोर्ड्स, साइनेज, सड़क घुमाव पर बिजली की पोल, ट्रांसफार्मर आदि को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग को दुरुस्त करने, जेब्रा क्रॉसिंग के अवरोधकों को हटवाए जाने के निर्देश दिए। मीडियनस को ऊंचा करने, अनुपयोगी साइनेज, बोर्ड, ट्रेफिक लाइट्स को ठीक करने एवं ट्रेफिक लाइटस् के सामने अवरोधकों को हटवाने के निर्देश दिए।

नवीन मार्ग की फीजिबिलिटी चेक करने के निर्देश : बैठक में प्रादेशिक परिवहन विभाग की ओर से भांकरोटा चौराहा, हीरापुरा बस टर्मिनल, 200 फीट, बदरवास तिराहा, किसान कांटा मानसरोवर, मेट्रो स्टेशन, गंगा जमुना चौराहा, गुर्जर की थड़ी, रिद्धि सिद्धि चौराहा, त्रिवेणी नगर, गोपालपुरा मोड, सरस पुलिया, ओटीएस चौराहा, मयूर वाटिका, प्रधान मार्ग, कैलगिरी अस्पताल, अपेक्स सर्किल, बालाजी मोड, जगतपुरा पुलिया, 7 नम्बर चौराहा, आबकारी थाना, हब कोचिंग सेन्टर, घोडा सर्किल, एनआरआई सर्किल, द्वारकापुरी, अक्षयपात्र, बॉम्बे हॉस्पिटल, जीवनरेखा अस्पताल तक 39.4 कि.मी. में एक नवीन मार्ग की फीजिबिलिटी चेक करने के निर्देश दिए।

Read More दौसा और बूंदी में चप्पल पर छिड़ा चुनावी संग्राम : निर्दलीय बोले-हमें ये निशान नहीं चाहिए, बदलो चुनाव चिन्ह

रेलवे स्टेशन पर हटेंगे अतिक्रमण
बैठक में बताया गया कि उपायुक्त पुलिस (यातायात) को नगर निगम-परिवहन विभाग के साथ सयुंक्त जांच कर पुलिस थाना अनुसार ई-रिक्शा पार्किंग एवं चार्जिंग के स्थान चिन्हित करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया। बैठक में जयपुर रेलवे स्टेशन से रोड, फुटपाथ पर किए गए स्थाई अतिक्रमणों के संबंध में नगर निगम हेरिटेज को कार्रवाई करने का प्लान बनाने एवं रेल्वे विभाग के साथ शीघ्र ही बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। 

Read More गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा