जयपुर शहर में वीवीआईपी : वेंस की यात्रा के दौरान आज यूं रहेगी यातायात व्यवस्था

आवागमन के दौरान डायवर्जन

जयपुर शहर में वीवीआईपी : वेंस की यात्रा के दौरान आज यूं रहेगी यातायात व्यवस्था

शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के मध्य नजर उपरोक्त मार्गों पर आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा।

जयपुर। उपराष्ट्रपति वेंस की जयपुर यात्रा के तीसरे दिन भी शहर में यातायात व्यवस्था विशेष रहेगी। जयपुर शहर में वीवीआईपी और वीआईपी का आवागमन रहेगा। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार का मार्ग उपयोग में लिए जाने की सम्भावना रहेगी। 

आवागमन के दौरान डायवर्जन
-एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, जेडीए चौराहा तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल तक सामान्य यातायात को सुबह 7.45 से दोपहर 1.30 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर संचालित यातायात को समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाइपास, जवाहर नगर बाइपास, जनपथ में डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।

-जेडीए चौराहा से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार में सामान्य यातायात को दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक आवश्यकता पड़ने पर यातायात को समानान्तर मार्ग पृथ्वीराज रोड, एमआई रोड, गोविन्द मार्ग, एमडी रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाट बाजार, गणगौरी बाजार, जलेबी चौक में डायवर्ट किया जाएगा। इस समय और मार्गों पर हल्के भार वाहक वाहन, बस मिनी बस, धीमी गति से चलने वाले वाहनों का संचालन निषेध रहेगा।

पार्किंग निषेध स्थल
जवाहर लाल नेहरू मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

Read More जयपुर-बीकानेर फ्लाइट सेवा फिर शुरू : यात्रियों को राहत, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

परीक्षार्थियों से अपील
शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के मध्य नजर उपरोक्त मार्गों पर आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। इन मार्गों पर स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यर्थी अतिरिक्तसमय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे के साथ ही समानान्तर मार्गों का उपयोग करने का प्रयास करें। उक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं समानान्तर मार्गों की जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन 1095, 2565630, 2561256 एवं व्हाट्सएप हेल्प-डेस्क नम्बर 8764866972 संचालित रहेगी।

Read More गहलोत की मांग : पेट्रोल-डीजल पर वैट और रोड सेस में कमी करे राजस्थान सरकार, जनता को मिले कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश