परिवहन विभाग का प्रवर्तन हुआ डिजिटल : बिना परमिट-टैक्स वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान शुरू, ओवरलोड वाहनों को भी ई-डिटेक्शन प्रणाली से जोड़ने की तैयारी 

वाहनों के दस्तावेजों की रियल-टाइम जांच की जाएगी

परिवहन विभाग का प्रवर्तन हुआ डिजिटल : बिना परमिट-टैक्स वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान शुरू, ओवरलोड वाहनों को भी ई-डिटेक्शन प्रणाली से जोड़ने की तैयारी 

विभाग अब ओवरलोड वाहनों को भी ई-डिटेक्शन प्रणाली से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लागू होते ही प्रवर्तन का अधिकांश काम पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा।

जयपुर। परिवहन विभाग ने प्रवर्तन प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब बिना परमिट, बिना टैक्स और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों के अभाव में चल रहे व्यावसायिक वाहनों के चालान ई-डिटेक्शन प्रणाली से स्वतः बनने लगे हैं। विभाग ने पांच प्रमुख वायलेशन—बिना पीयूसी, फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट और टैक्स को ऑनलाइन चालानिंग से जोड़ दिया है। इसके तहत टोल प्लाजा पर स्थापित अत्याधुनिक कैमरों व डिजिटल सिस्टम के जरिए वाहनों के दस्तावेजों की रियल-टाइम जांच की जाएगी।

यदि कोई व्यावसायिक वाहन इन मानकों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसका चालान वहीं से स्वतः जनरेट हो जाएगा। इससे विभाग का प्रवर्तन कार्य न सिर्फ तेज़ हुआ है, बल्कि मानवीय हस्तक्षेप भी कम होने से पारदर्शिता बढ़ेगी। विभाग अब ओवरलोड वाहनों को भी ई-डिटेक्शन प्रणाली से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लागू होते ही प्रवर्तन का अधिकांश काम पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। ऑनलाइन चालानिंग व्यवस्था से सड़क सुरक्षा और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags: challan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीविजयनगर में सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे...
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह