ओवरलोड माइनिंग वाहनों पर सख्त शिकंजा, परिवहन-माइंस विभाग मिलकर करेंगे निगरानी

अवैध परिवहन और राजस्व चोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम

ओवरलोड माइनिंग वाहनों पर सख्त शिकंजा, परिवहन-माइंस विभाग मिलकर करेंगे निगरानी
राज्य में ट्रक-ट्रेलरों से बढ़ रहे सड़क हादसों और खनिज परिवहन में राजस्व चोरी पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग और खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की तैयारी शुरू। इसके तहत व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस से लैस माइनिंग वाहनों का डेटा अब दोनों विभागों के बीच साझा किया जाएगा, जिससे वाहनों की रियल टाइम निगरानी संभव।

जयपुर। राज्य में ट्रक-ट्रेलरों से बढ़ रहे सड़क हादसों और खनिज परिवहन में राजस्व चोरी पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग और खान एवं भू-विज्ञान (माइंस) विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) से लैस माइनिंग वाहनों का डेटा अब दोनों विभागों के बीच साझा किया जाएगा, जिससे वाहनों की रियल टाइम निगरानी संभव होगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ओवरलोड वाहनों की पहचान करना आसान होगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे सड़कों पर ओवरलोड ट्रक-ट्रेलरों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

साथ ही, खनिज परिवहन के दौरान रॉयल्टी चोरी और अवैध परिवहन की संभावनाएं भी लगभग समाप्त हो जाएंगी। वाहनों की लोकेशन, निर्धारित मार्ग और परिवहन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, जिससे राजस्व संग्रह में भी बढ़ोतरी होगी। राज्य सरकार का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ खनिज परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है। दोनों विभागों के बीच डेटा साझा करने की यह पहल ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन और राजस्व चोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत