RUHS में राजस्थान का पहला मल्टीडिसिप्लिनरी कॉक्लियर इम्प्लांट क्लिनिक शुरू, सभी विशेषज्ञों की संयुक्त परामर्श सेवा उपलब्ध

निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा

RUHS में राजस्थान का पहला मल्टीडिसिप्लिनरी कॉक्लियर इम्प्लांट क्लिनिक शुरू, सभी विशेषज्ञों की संयुक्त परामर्श सेवा उपलब्ध
श्रवण बाधित बच्चों और वयस्क मरीजों के उपचार को अधिक सरल, समन्वित और प्रभावी बनाने की दिशा में RUHS College of Medical Sciences एवं संबद्ध चिकित्सालय में समर्पित कॉक्लियर इम्प्लांट क्लिनिक का शुभारंभ। राजस्थान के किसी मेडिकल कॉलेज में अपनी तरह की यह पहली मल्टीडिसिप्लिनरी क्लिनिक है, जहां प्रत्येक कक्ष संख्या-132 में मरीजों को एक ही स्थान पर सभी विशेषज्ञों की संयुक्त परामर्श सेवा उपलब्ध।

जयपुर। श्रवण बाधित बच्चों और वयस्क मरीजों के उपचार को अधिक सरल, समन्वित और प्रभावी बनाने की दिशा में RUHS College of Medical Sciences एवं संबद्ध चिकित्सालय में समर्पित कॉक्लियर इम्प्लांट क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। राजस्थान के किसी मेडिकल कॉलेज में अपनी तरह की यह पहली मल्टीडिसिप्लिनरी क्लिनिक है, जहां प्रत्येक गुरुवार को कक्ष संख्या-132 में मरीजों को एक ही स्थान पर सभी विशेषज्ञों की संयुक्त परामर्श सेवा उपलब्ध होगी। क्लिनिक में ईएनटी, बाल रोग, मनोचिकित्सा, एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों के साथ अनुभवी ऑडियोलॉजिस्ट मिलकर मरीजों का मूल्यांकन करेंगे। इससे जांच, उपचार योजना, रेफरल और फॉलो-अप की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी हो सकेगी तथा मरीजों को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट केवल सर्जरी नहीं, बल्कि दीर्घकालिक पुनर्वास प्रक्रिया है। नए क्लिनिक में ऑपरेशन से पहले की जांच, सर्जरी के बाद डिवाइस एक्टिवेशन, मैपिंग, स्पीच एवं लिसनिंग थेरेपी तथा नियमित फॉलो-अप जैसी सभी सेवाएं समन्वित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र बच्चों को भी निशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा मिल रही है। भविष्य में इस क्लिनिक को प्रशिक्षण, अनुसंधान और श्रवण पुनर्वास के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप