फ्लाइट में यात्रियों को लिक्विड ले जाने के लिए मिलेगी छूट

यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतनी हो

फ्लाइट में यात्रियों को लिक्विड ले जाने के लिए मिलेगी छूट

एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने तरल, एयरोसोल और जैल आइटम एलएजी को री-सील करने योग्य पारदर्शी बैग में रखें जो सुरक्षा जांच क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हैं।

जयपुर। विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने लिक्विड, एयरोसोल और जैल एलएजी जैसी वस्तुओं को ले जाने के लिए संशोधित मापदंड लागू किए है। अब यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से ऐसी वस्तुओं को ले जाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने तरल, एयरोसोल और जैल आइटम एलएजी को री-सील करने योग्य पारदर्शी बैग में रखें जो सुरक्षा जांच क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हैं। इसके अलावा एलएजी की अनुमत मात्रा 100 मिलीलीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। एलएजी रखने वाले कंटेनरों को एक लीटर की अधिकतम क्षमता वाले पारदर्शी पुन: सील करने योग्य पारदर्शी बैग में रखा जाएगा। प्रत्येक यात्री को एक री-सील बैग ले जाने की अनुमति होगी, जिसे स्क्रीनिंग के लिए अलग से प्रस्तुत किया जाना होगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य सुरक्षा जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और यात्री सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाना है। इस कदम से सुरक्षा जांच में तेजी और निषिद्ध वस्तुओं के कारण होने वाले संभावित व्यवधानों में कमी आएगी। 

हालांकि इन नियमों में कुछ परिस्थितियों में छूट भी दी गई हैं। उड़ान के समय उचित मात्रा में शिशु आहार, विशेष आहार संबंधी जरूरतों के लिए दवाएं और भोजन ले जाने में छूट दी गई है। यात्रियों को छूट प्राप्त एलएजी ले जाने के लिए प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। ऐसे पदार्थ जो दवा नहीं हैं लेकिन चिकित्सा प्रयोजन के लिए उपयोग किए जाते है, उन्हें छूट दी गई है, जिसमें बर्फ  जिसका उपयोग प्रत्यारोपण अंग, रक्त या रक्त उत्पादों के तापमान को बनाए रखने के लिए किया जाता है।


Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका