कार्डियक सर्जरी में घट रहा युवा डॉक्टर्स का रूझान, 6 करोड़ मरीजों पर सिर्फ पांच हजार सर्जन

इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन की नेशनल कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

कार्डियक सर्जरी में घट रहा युवा डॉक्टर्स का रूझान, 6 करोड़ मरीजों पर सिर्फ पांच हजार सर्जन
कार्डियक सर्जरी की 180 सीटों में से 139 खाली

जयपुर। देश के इस समय छह करोड़ से अधिक हार्ट पेशेंट्स हैं, जबकि कार्डियक सर्जन सिर्फ  पांच हजार हैं। कार्डियक सर्जरी को लेकर युवा डॉक्टर्स का रूझान दिन-ब-दिन कम हो रहा है। आश्रम मार्ग पर स्थित एक होटल में चल रही चार दिवसीय इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियो वैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन की नेशनल कॉन्फ्रेंस रविवार को सम्पन्न हुई।  कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ सीटीवीएस सर्जन्स ने देश में कार्डियक सर्जरी की स्थिति को लेकर चिंता जताई। आयोजक सचिव डॉ. राजकुमार यादव ने बताया कि चार दिनों में देशभर से 1400 से अधिक एक्सपर्ट्स ने ऑनलाइन और ऑफलाइन भाग लिया। 600 से अधिक रिसर्च पेपर और पोस्टर पढ़े गए। संयुक्त आयोजक सचिव डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि क्विज सेशन भी हुआ और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्डियक सर्जरी की 180 सीटों में से 139 खाली
आईएसीटीएस के नेशनल सैक्रेटरी डॉ. सीएस हिरेमथ ने बताया कि देशभर में कार्डियक सर्जरी की स्टडी के लिए 180 सीटें हैं। इनमें से 139 सीटों पर एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं हुआ, जोकि बेहद चिंताजनक बात है। इंडियन एसोसिएशन आॅफ  कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन एक नया प्रोग्राम मेंटरशिप योर डोर स्टेप शुरू करने जा रहा है। इसमें एक्सपर्ट्स नए कार्डियक सर्जन्स को उन्हीं के शहर में जाकर ट्रेनिंग देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र