हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि में मीडिया साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन, त्रिवेदी ने कहा- सोशल मीडिया से फर्जी खबरें तेजी से फैलती हैं

डिजिटल मीडिया के प्रभाव के कारण लोगों ने टीवी पर खबरें देखना कम कर दिया

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि में मीडिया साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन, त्रिवेदी ने कहा- सोशल मीडिया से फर्जी खबरें तेजी से फैलती हैं

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) की ओर से मीडिया साक्षरता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) की ओर से मीडिया साक्षरता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रतीक त्रिवेदी ने डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से पत्रकार बन सकता है, लेकिन बिना तथ्य जांचे खबरें प्रसारित करना खतरनाक हो सकता है।  

प्रतीक त्रिवेदी ने बताया कि डिजिटल मीडिया के प्रभाव के कारण लोगों ने टीवी पर खबरें देखना कम कर दिया है। मोबाइल और सोशल मीडिया के प्रसार से फर्जी खबरें तेजी से फैलती हैं, जिससे विश्वसनीय पत्रकारिता के समक्ष गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने कहा कि पत्रकारिता की जिम्मेदारी है वह सच्चाई को सामने लाए और पूर्वाग्रह से मुक्त होकर काम करें। वरिष्ठ पत्रकार राजेश प्रियदर्शी और प्रो. तनु डांग ने भी फेक्ट-चेकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। मीडिया साक्षरता के महत्व को समझाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया के जोखिमों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग