जयपुर मेट्रो की सुरंग खुदाई शुरू : ‘प्रताप’ से मिलेगी रफ्तार, परकोटे को जाम से राहत की उम्मीद 

आवागमन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी

जयपुर मेट्रो की सुरंग खुदाई शुरू : ‘प्रताप’ से मिलेगी रफ्तार, परकोटे को जाम से राहत की उम्मीद 
जयपुर मेट्रो के फेज-1C प्रोजेक्ट के तहत बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मौजूद रहे।

जयपुर। जयपुर मेट्रो के फेज-1C प्रोजेक्ट के तहत बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शनिवार को गलता गेट के पास गलता जी मेट्रो स्टेशन पर भूमिगत सुरंग निर्माण के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ‘प्रताप’ से खुदाई कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मौजूद रहे।

फेज-1C परियोजना के अंतर्गत एलिवेटेड और भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। टीबीएम ‘प्रताप’ के जरिए सुरंग निर्माण से परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर मुख्य सचिव श्रीनिवास ने कहा कि मेट्रो विस्तार से जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी। खासकर परकोटे में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। भूमिगत मेट्रो निर्माण जयपुर में आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम पड़ाव है। इससे शहर में आवागमन को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खामोश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों,...
रीको की लीज डीड अब ऑनलाइन : ई-लीज से घर बैठे होगा निष्पादन, उद्यमियों को मिलेगी राहत
नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम अब एक नए अवतार में, पर्यटकों को 4 जादुई दुनियाओं का मिलेगा अनुभव
राजस्थान संपर्क पर 6 माह में 28 लाख से अधिक परिवादों का निस्तारण, औसत समय हुआ 12 दिन
मुख्य सचिव ने नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा की, व्यापार मंडलों को पुरस्कृत करने के निर्देश
तम्बाकू मुक्ति उपचार में राजस्थान देशभर में अव्वल, 10 माह में 1.52 लाख लोगों को उपचार व परामर्श
एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत