नाहरगढ़ अभयारण्य वन क्षेत्र में मिला दो दिन पुराना लेपर्ड का शव, बायोलॉजिकल पार्क स्थित रेस्क्यू सेंटर में किया पोस्टमार्ट्म
डेढ़ से दो वर्षीय मादा लेपर्ड के शरीर पर चोट के निशाना
नाहरगढ़ अभयारण्य वन क्षेत्र के मायलाबाग नाके से वन विभाग की टीम को मादा लेपर्ड का शव मिला। जो करीब दो से तीन दिन पुराना बताया गया। मेडिकल बोर्ड बनाकर बायोलॉजिकल पार्क स्थित रेस्क्यू सेंटर में इसके शव का पोस्टमार्ट्म किया गया।
जयपुर। नाहरगढ़ अभयारण्य वन क्षेत्र के मायलाबाग नाके से वन विभाग की टीम को मादा लेपर्ड का शव मिला। जो करीब दो से तीन दिन पुराना बताया गया। बुधवार को मेडिकल बोर्ड बनाकर बायोलॉजिकल पार्क स्थित रेस्क्यू सेंटर में इसके शव का पोस्टमार्ट्म किया गया।
वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ से दो वर्षीय मादा लेपर्ड के शरीर पर चोट के निशाना थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी रघुवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मादा लेपर्ड की उम्र करीब डेढ़ से दो साल थी। किसी अन्य लेपर्ड से लड़ाई के दौरान चोट लगने से ये घायल हो गई थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Apr 2026 13:35:59
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...

Comment List