ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से साइबर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार : आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल, एक आईपैड और आईफोन जब्त

मंहगे सामान एवं मोबाइल के ऑर्डर किए जाते

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से साइबर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार : आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल, एक आईपैड और आईफोन जब्त

साइबर थाना पुलिस जयपुर ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का उपयोग कर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों अमोल चौपड़ा निवासी राजनांदगांव छत्तीसगढ़ और सक्षम खण्डेलवाल निवासी हल्दीघाटी मार्ग प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है। टीम ने रिमांड पूरी होने के बाद अमोल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया जबकि सक्षम को दो दिन के रिमांड पर भेजा।

जयपुर। साइबर थाना पुलिस जयपुर ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म का उपयोग कर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर साइबर ठगों अमोल चौपड़ा निवासी राजनांदगांव छत्तीसगढ़ और सक्षम खण्डेलवाल निवासी हल्दीघाटी मार्ग प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है। टीम ने रिमांड पूरी होने के बाद अमोल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया जबकि सक्षम को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि एडवांस्ड क्रिमिनल इंटेलीजेंस के दौरान जांच में सामने आया कि ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फिल्पकार्ट, अमेजन, स्विगी, जेप्टो एवं बिल्िंकट के माध्यम से साइबर ठगी की जा रही है। आरोपी आमजन को फर्जी, मैलिशियस लिंक भेजकर उनके मोबाइल फोन को अनधिकृत रूप से हैक करते थे। हैक किए गए मोबाइल फोन से पीड़ितों के क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर मंहगे सामान एवं मोबाइल के ऑर्डर किए जाते थे।

पीड़ितों के के्रडिट एवं डेबिट कार्ड से भुगतान करते थे। ये तुरंत डिलीवरी सेवाओं का दुरुपयोग कर कम समय में सामान प्राप्त कर लेते थे। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त मोबाइल फोन को नेपाल के रास्ते अन्य देशों में भेजे देते थे। इसके अलावा आरोपी वित्तीय लेन-देन को छिपाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से लेन-देन करते थे। बताया जा रहा है कि अभी अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल, एक आईपैड और आईफोन जब्त किए हैं। आरोपी ठगी के बाद शहर छोड़ देते थे। आरोपियों के खिलाफ पोर्टल पर ठगी की नौ शिकायतें दर्ज हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड