सरदार पटेल की जयंती पर भारत में निकाली जाएगी यूनिटी मार्च, सीएम भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी

लोकसभा क्षेत्र में 8-10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी

सरदार पटेल की जयंती पर भारत में निकाली जाएगी यूनिटी मार्च, सीएम भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा पूरे देश में चार यूनिटी मार्च निकाल रही है, जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुँचाना है। गंगा, यमुना, नर्मदा और गोदावरी प्रवाह विभिन्न राज्यों से होकर केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकत्र होंगी। यमुना प्रवाह 26 नवंबर को जयपुर से शुरू होगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी।

जयपुर। भाजपा के महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने बताया कि “सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती” के अवसर पर पूरे भारत में चार यूनिटी मार्च निकाली जा रही हैं, जिनका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, उसी भावना को लेकर यह सरदार पटेल 150वीं यूनिटी मार्च निकाली जा रही है। चारों प्रवाह यात्राएं हमारे देश की विविधता में एकता के प्रतीक के रूप में कार्य करेंगी। भाजपा कार्यकर्ता और सरकार दोनों मिलकर इसे एक जन-आंदोलन का स्वरूप देंगे।

उन्होंने बताया ​कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 22 नवंबर को नई दिल्ली में गंगा प्रवाह को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गंगा प्रवाह दिल्ली से आरंभ होकर अलवर में प्रवेश करेगी और राजस्थान के अलवर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर से गुजरते हुए गुजरात के केवड़िया में पहुंचेगी। राजस्थान में इस प्रवाह के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र पिलानिया, सह-संयोजक घनश्याम गौतम और सह-संयोजक अरुण प्रधान रहेंगे। इनमें गंगा प्रवाह अलावा यमुना प्रवाह जयपुर से, नर्मदा प्रवाह नागपुर से और गोदावरी प्रवाह मुंबई से आरंभ होकर देश के विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेंगी और अंततः गुजरात के आनंद जिले में स्थित केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में एकत्र होंगी। यहाँ इनका सांकेतिक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

यमुना प्रवाह संयोजक जितेंद्र झा ने बताया कि यमुना प्रवाह जयपुर से 26 नवंबर को आरंभ होगी। यमुना प्रवाह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, कार्यक्रम सह-संयोजक भीमराज मीणा और बाबूलाल गुर्जर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह प्रवाह जयपुर से पुष्कर, जैतारण, जोधपुर, पाली, माउंट आबू होते हुए गुजरात में प्रवेश करेगी और दो दिवसीय पैदल मार्च के पश्चात स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया में समापन होगा।

भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि यूनिटी मार्च केंद्रीय स्तर पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी सरकार के साथ मिलकर पूर्ण सहयोग करेगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 8-10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। जहाँ लोकसभा सांसद नहीं हैं, वहाँ राज्यसभा सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है। यात्राओं का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प को पुनः दृढ़ करना है।

Read More जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा

 

Read More ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह