शौक पूरे करने के लिए करता था नकबजनी

शौक पूरे करने के लिए करता था नकबजनी

गिरफ्तार आरोपित राहुल स्वामी उर्फ  कब्बू (21) शिवपार्क के पास पुराना विद्याधर का रहने वाला है।

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नकद रुपए बरामद किए हैं। आरोपी सूने मकानों के ताले तोड़कर नकबजनी करता और मिले पैसे शौक पूरे करने के लिए खर्च कर देता। आरोपी को 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पकड़ा गया। आरोपी नशा करने का शौकीन है। इसके खिलाफ नकबजनी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपित राहुल स्वामी उर्फ  कब्बू (21) शिवपार्क के पास पुराना विद्याधर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विद्याधर नगर इलाके में 11 मई 2024 की रात में राधे रेजीडेंसी कॉलोनी नया खेड़ा स्थित एक मकान में घुसकर चोर तीन तीन बैग, तीन मोबाइल फोन, नकद रुपए व सोने-चांदी के जेवर ले गए। इस रिपोर्ट पर टीम ने घटनास्थल के आसपास के करीब 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नकबजन को चिन्हित कर लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं