उत्कल साहू ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

दीपोत्सव की खुशियां साझा करेंगे

उत्कल साहू ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान पुलिस प्रदेश में शांति और कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने, अपराधों पर लगाम कसने तथा जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर। पुलिस महानिदेशक (डीजपी) उत्कल रंजन साहू ने दीपावली के अवसर पर राजस्थान पुलिस परिवार की ओर से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए प्रदेश के पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान पुलिस प्रदेश में शांति और कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने, अपराधों पर लगाम कसने तथा जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी दीपावली के पर्व पर अतिरिक्त सजगता और सर्तकता के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए तत्पर रहते हुए दीपोत्सव की खुशियां साझा करेंगे।

साहू ने कहा कि प्रदेश में सभी लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा सदैव एक मिसाल रहा है। यहां सभी लोग त्यौहारों की खुशियां मिलकर मनाते हैं। इससे ये परम्पराएं और मजबूत होती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी दीपावली का त्यौहार सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए इन परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेंगें।

Tags: utkal

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती