वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की दी शुभकामनाएं

स्वास्थय सेवाओं में लगातार सुधार लाने में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका

वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की दी शुभकामनाएं

अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस-2025 का विषय हमारी नर्से हमारा भविष्य है। नर्सों का स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सिग दिवस की प्रदेशवासियों विशेषकर नर्सिंग सेवा से जुड़े लोगों को शुभकामनायें दी हैं। कहा है कि यह दिवस नर्सों के अद्वितीय योगदान और स्वास्थय सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिये समर्पित है। नर्सों को उत्कृष्ट कार्य के लिये बधाई देते हुये कहा है कि हम सभी को नर्सों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना चाहिये। स्वास्थय सेवाओं में लगातार सुधार लाने में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस-2025 का विषय हमारी नर्से हमारा भविष्य है। नर्सों का स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में सुधार और वैश्विक स्तर पर आर्थिक लचीलापन बढ़ाने के लिए एक स्वस्थ नर्सिंग कार्यबल समाज, प्रदेश और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण होता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत