पधारो म्हारे देश… साहित्य, संस्कृति और विचारों का उत्सव बना जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, सीएम शर्मा- गुलदस्ते नहीं, ज्ञान की खुशबू फैलाने वाली पुस्तकें देनी चाहिए सम्मान में

परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम दिखाई देता है

पधारो म्हारे देश… साहित्य, संस्कृति और विचारों का उत्सव बना जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, सीएम शर्मा- गुलदस्ते नहीं, ज्ञान की खुशबू फैलाने वाली पुस्तकें देनी चाहिए सम्मान में

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। उन्होंने आमजन से साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़कर योगदान देने की अपील की। सीएम ने कहा कि पुस्तक ज्ञान बांटती है और समाज को दिशा देती है। उन्होंने राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

जयपुर। राजस्थान की अतिथि-सत्कार की परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल एक बार फिर देखने को मिला। “पधारो म्हारे देश” की भावना के साथ इस मंच पर देश-विदेश के विद्वान, लेखक और विचारक एकत्र हुए और अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से देश-प्रदेश की संस्कृति और साहित्य से अधिक से अधिक जुड़कर इसके विकास में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान हमेशा से साहित्य, कला और विचारों की भूमि रहा है, जहां परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।

सीएम शर्मा ने कहा कि सम्मान के प्रतीक के रूप में गुलदस्ता नहीं, बल्कि पुस्तक भेंट की जानी चाहिए। गुलदस्ता कुछ दिनों में मुरझा जाता है, लेकिन पुस्तक वर्षों तक ज्ञान बांटती है और समाज को दिशा देती है। उन्होंने कहा कि साहित्य मनुष्य को सकारात्मक सोचने की शक्ति देता है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान की विविधताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महल, किले, हवेलियां, रेगिस्तान, झीलें, अभ्यारण्य और बर्ड सेंचुरी प्रदेश की पहचान हैं, जिन्हें देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पेड़, नदियों और पहाड़ों की पूजा कर प्रकृति को सम्मान दिया है। इस विरासत को सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Read More जयपुर आरटीओ प्रथम का एक आदेश : बेशकीमती लग्जरी गाड़ियां बनीं कबाड़, आरटीओ ने किए 493 वीआईपी नंबर वाहनों के पंजीयन निरस्त

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान