परवन वृहद सिंचाई परियोजना : डूब क्षेत्र के 18 गांवों को मानसून 2026 से पहले खाली करने की चेतावनी, सार्वजनिक सूचना जारी

वर्तमान निवास स्थल खाली करने के निर्देश जारी

परवन वृहद सिंचाई परियोजना : डूब क्षेत्र के 18 गांवों को मानसून 2026 से पहले खाली करने की चेतावनी, सार्वजनिक सूचना जारी

परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत पूर्ण एवं आंशिक डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के प्रभावित परिवारों को मानसून 2026 से पहले वर्तमान निवास स्थल खाली करने के निर्देश जारी किए गए। जल संसाधन विभाग, कालीसिंध परियोजना खंड झालावाड़ के अधिशाषी अभियंता ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की।

जयपुर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत पूर्ण एवं आंशिक डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के प्रभावित परिवारों को मानसून 2026 से पहले वर्तमान निवास स्थल खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल संसाधन विभाग, कालीसिंध परियोजना खंड झालावाड़ के अधिशाषी अभियंता ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है। सूचना के अनुसार पूर्ण डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम भीलखेड़ा, खेरखेड़ा, मानपुरा, बुखारी, सेवनिया, हथोला, हथोली, समरोल, छापीहेड़ा और कांगनीखेड़ा सहित कई गांवों के साथ आंशिक डूब प्रभावित ग्राम दौलाड़ा, अकावदखुर्द, महुआखेड़ा, बरेड़ा, बोरखेड़ी, हनोती और खोखेरालाला शामिल हैं। इन गांवों के प्रभावित परिवारों का पुनर्वास प्रस्तावित कॉलोनियों में किया जाना है, लेकिन अब तक सभी परिवार वहां विस्थापित नहीं हुए हैं।

विभाग ने बताया कि प्रभावितों को गत वर्ष भी आवंटित भूखंडों पर पुनर्वास कॉलोनियों में बसने के लिए सूचित किया जा चुका है, फिर भी कई परिवारों ने स्थानांतरण नहीं किया है। परवन बांध निर्माण कार्य लगभग 94 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और कुल 15 में से 14 गेट बनकर तैयार हैं। आगामी वर्षाकाल में बांध में जल भराव किया जाना प्रस्तावित है। विभाग ने जनहित में चेतावनी दी है कि सभी प्रभावित परिवार समय रहते स्थल खाली कर दें, ताकि जानमाल की हानि से बचा जा सके। बांध भराव के बाद होने वाले किसी भी नुकसान या जनहानि के लिए संबंधित प्रभावित स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च