Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा भी बरपा रहा कहर

जयपुर में एयरलाइंस कंपनियों ने ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा भी बरपा रहा कहर

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही। इसके साथ ही घना कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा। तेज ठंड के कारण जहां स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं वहीं कोहरे के कारण हादसे भी बढ़ गए। राजस्थान में आज सीजन का सबसे घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक घनी धुंध रही।

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही घना कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। तेज ठंड के कारण जहां स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं वहीं कोहरे के कारण हादसे भी बढ़ गए हैं। राजस्थान में आज सीजन का सबसे घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी है। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक घनी धुंध रही। भरतपुर के गहनौली में सुबह 8 बजे कोहरे के कारण एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे जाम कर दिया। वहीं, जयपुर के चौमूं एक स्कॉर्पियो और ईको कार में टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। श्रीगंगानगर में भी बस और कार की भिड़ंत हो गई। वहीं, जोधपुर के लूणी स्टेशन पर एक साधु की डेडबॉडी मिली है। आशंका है कि वृद्ध ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। इधर, धुंध के कारण उदयपुर और जयपुर में एयरलाइंस कंपनियों ने ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है।

घने कोहरे में लिपटा जयपुर:
राजधानी जयपुर में इस सीजन की सबसे ज्यादा धुंध मंगलवार को रही। सुबह करीब 11 बजे तक शहर के अधिकतर हिस्सों में विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। जोधपुर में भी इन दिनों कड़ाके की सर्दी है। यहां भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। जिले के लूणी के रेलवे स्टेशन पर एक 60 साल के साधु की डेडबॉडी मिली। आशंका है कि साधु ने तेज सर्दी के कारण रात को दम तोड़ दिया। हालांकि, उसकी अब तक पहचान नहीं हुई है। भरतपुर जिले के बयाना में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण एक महिला की मौत हो गई। गहनौली थाना में क्षेत्र में महिला अपने घर के पास से सड़क क्रॉस कर रही थी, इसी दौरान एक ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे जाम कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान