Weather Update : गर्मी का असर फिर बढ़ा, आज कल में प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है शुरू

राजस्थान में बारिश का दौर गर्मी का असर बढ़ गया है। तापमान में भी चार से पांच डिग्री की बढोतरी हो गई है।

जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर गर्मी का असर बढ़ गया है। तापमान में भी चार से पांच डिग्री की बढोतरी हो गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से 25 सितंबर तक राजस्थान में कहीं भी मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया। इस दौरान प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम ड्राय रहने की संभावना जताई है। 26 सितंबर को बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताते हुए यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मानसून की विदाई का दौर आज या कल से शुरू हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने यहां मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं। लगातार यहां टेम्प्रेचर बढ़ने, आसमान साफ रहने और बारिश नहीं होने से नमी भी कम हो गई है। बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर के कुछ हिस्सों से मानसून अगले 24 से 48 घंटे के दौरान विदा हो सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
वित्त विभाग ने निर्माण कार्यों से जुड़े बिलों की जांच को लेकर सभी कोषाधिकारियों को फिर से स्पष्ट निर्देश जारी...
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चिकित्सा विभाग की बड़ी कारवाई, 300 किलो मिलावटी पनीर करवाया नष्ट