Weather Update : प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी, कोहरा और गलन भी बरकरार 

धुंध के कारण हवाई और सड़क यातायात भी प्रभावित

Weather Update : प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी, कोहरा और गलन भी बरकरार 

प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है। अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा भी लगातार गिर रहा है। इधर राजस्थान के 10 से ज्यादा जिले आज सुबह भी घने कोहरे की चपेट में रहे। जैसलमेर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हुए दो एक्सीडेंट में 24 लोग घायल हो गए।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है। अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा भी लगातार गिर रहा है। इधर राजस्थान के 10 से ज्यादा जिले आज सुबह भी घने कोहरे की चपेट में रहे। जैसलमेर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हुए दो एक्सीडेंट में 24 लोग घायल हो गए। इनमें एक एसएचओ सहित 4 पुलिसवाले भी शामिल हैं। वहीं, धुंध के कारण हवाई और सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। सीकर, नागौर, जैसलमेर सहित कई जिलों कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। लगातार चल रही शीतलहर के कारण गलन भरी सर्दी और तापमान में गिरावट भी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में कोल्डवेव की चेतावनी जारी की है। 

फिलहाल नहीं मिलेगी राहत: वहीं, मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और अगले दो-तीन कोहरा और सर्द हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। कोहरे के साथ बर्फीली हवा से भी सर्दी बढ़ गई है। शेखावाटी एरिया के जिलों में धुंध-सर्दी का असर सबसे अधिक है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह फिलहाल इसी तरह की सर्दी रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन राज्य में घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि शेखावाटी के अलावा जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में शीतलहर का प्रकोप रहेगा, जिससे इन शहरों में कहीं-कहीं तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान