प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम : जयपुर सहित कई जिलों में छाएंगे बादल, मावठ भी होगी
एक बार फिर मावठ के आसार बने हैं
एक बार फिर मावठ के आसार बने हैं। राज्य के कुछ भागों में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व मावठ होने की संभावना है।
जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्दी से अब राहत मिलने लगी है। मौसम बदलने से दिन और रात दोनों के तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे शीतलहर और गलन भरी सर्दी कम हुई है। प्रदेश में एक बार फिर मावठ के आसार बने हैं। राज्य के कुछ भागों में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व मावठ होने की संभावना है।
इसके प्रभाव से 22-23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। 23-24 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।

Comment List