प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिज़ाज : जयपुर सहित कई जिलों में मावठ, सीकर, कोटा सहित कई जिलों में गिरे ओले 

आंधी-बारिश का दौर रुकने के बाद दो दिन कोहरा

प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिज़ाज : जयपुर सहित कई जिलों में मावठ, सीकर, कोटा सहित कई जिलों में गिरे ओले 

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल गया। इसके चलते कई जिलों में बारिश हुई तो कहीं कहीं ओले भी गिरे। जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं सीकर, कोटा, हनुमानगढ़ सहित कुछ जिलों में जिलों में में चने के आकार के ओले भी गिरे।

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल गया है। इसके चलते कई जिलों में बारिश हुई तो कहीं कहीं ओले भी गिरे। जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं सीकर, कोटा, हनुमानगढ़ सहित कुछ जिलों में जिलों में में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं। वहीं, सीकर के खंडेला में बारिश के दौरान एक महिला पर बिजली गिर गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, बारिश के बाद चल रही ठंडी हवा से गलन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बरसात-आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 12 जिलों में यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश का दौर रुकने के बाद दो दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाएगा और कई जगह सर्द हवाएं चलेगी। लेकिन 31 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके असर से प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश में बादल छा सकते और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका