पर्यटन दिवस पर हवामहल और आमेर में पर्यटकों का स्वागत : लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति, नि:शुल्क मिला प्रवेश

एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने आमेर महल को छह व्हील चेयर डोनेट की है

पर्यटन दिवस पर हवामहल और आमेर में पर्यटकों का स्वागत : लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति, नि:शुल्क मिला प्रवेश
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने आमेर महल को छह व्हील चेयर डोनेट की है।

जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्मारक हवामहल पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया। स्मारक के प्रवेश द्वार पर हवामहल स्टाफ  ने परंपरागत तरीके से आगंतुकों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और टॉफी देकर स्वागत किया। वहीं, रंग-बिरंगी रंगोली ने स्वागत को और आकर्षक बना दिया। हवामहल स्मारक की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य की लोककला को व्यापक पहचान दिलाना है। आमेर महल में आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महल देखने आने वाले पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिला। यहां लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने आमेर महल को छह व्हील चेयर डोनेट की है।

धूमधाम से मनाया विश्व पर्यटन दिवस
भारत पर्यटन जयपुर (पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) ने शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस 2025 धूमधाम से मनाया। संयुक्त राष्टÑ विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा घोषित इस वर्ष की थीम पर्यटन और सतत परिवर्तन रही, जिसका उद्देश्य पर्यावरण-संवेदनशील यात्रा को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों में जागरूकता बैनर लगाए गए। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक पर्यटन से परिवर्तन प्रस्तुत किया।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की