जब कट गया नीम का पेड़ तो छलक पड़े आंसू : ‘पतंग और पेड़’ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर छुआ हर दिल

नाटक की प्रेरणा उनके बचपन के अनुभवों से मिली

जब कट गया नीम का पेड़ तो छलक पड़े आंसू : ‘पतंग और पेड़’ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर छुआ हर दिल
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा प्रस्तुत बाल नाटक ‘पतंग और पेड़’ ने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रकृति संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित इस नाटक का लेखन एवं निर्देशन रंगकर्मी ओम प्रकाश सैनी ने किया।

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा प्रस्तुत बाल नाटक ‘पतंग और पेड़’ ने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रकृति संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित इस नाटक का लेखन एवं निर्देशन रंगकर्मी ओम प्रकाश सैनी ने किया। नाटक की कहानी दो बच्चों—गरीब बालक राजू और संपन्न परिवार के मोनू—के इर्द-गिर्द घूमती है। राजू के पास पतंग खरीदने के पैसे नहीं हैं, जबकि मोनू के पास सभी साधन हैं, लेकिन वह पतंग उड़ाना नहीं जानता। हर बार उसकी पतंग घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ में फंस जाती है, जिससे परेशान होकर वह पेड़ कटवाने की जिद कर बैठता है। दूसरी ओर, राजू उसी पेड़ को अपनी खुशियों का साथी मानता है। जब पेड़ काट दिया जाता है तो उसका दर्द दर्शकों की आंखें नम कर देता है।

कहानी में भावनात्मक मोड़ तब आता है जब राजू निराश होने के बजाय उसी स्थान पर नया पौधा लगाने का संकल्प लेता है। उसकी सकारात्मक सोच मोनू और उसके पिता को अपनी गलती का एहसास कराती है। नाटक ने यह संदेश दिया कि पेड़ केवल लकड़ी नहीं, बल्कि जीवन, यादें, खुशियां और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीद होते हैं। लेखक-निर्देशक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि नाटक की प्रेरणा उनके बचपन के अनुभवों से मिली है। प्रस्तुति में दीपशिखा, खुशांक, लक्षित, आयुष्मान, युग और अवनी ने प्रभावशाली अभिनय किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई