अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से गांवों की सियासत में नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद और पंचायत समिति और 24 को पंच-सरपंच के लिए वोट

नामांकन पत्रों की जांच होगी

अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से गांवों की सियासत में नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद और पंचायत समिति और 24 को पंच-सरपंच के लिए वोट
पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया। पहले चरण में जिला परिषद के 1,403 और पंचायत समिति के 8,245 सदस्यों के लिए नामांकन 13 अक्टूबर तक होंगे। 22 अक्टूबर को ईवीएम से मतदान होगा। इसी चरण में 3,672 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच के चुनाव होंगे। सरपंच-पंच के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन और 24 अक्टूबर को मतदान होगा।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर रहेगी। दूसरे दिन 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ  हो जाएगी और चुनावी मुकाबला तेज हो जाएगा। पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। प्रदेश में कुल एक हजार 403 जिला परिषद सदस्य और 8 हजार 245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाने हैं। इस तरह इन दोनों पदों पर कुल 9 हजार 648 सदस्य चुने जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। पहले चरण के पंचायत समिति सदस्यों के लिए 13 अक्टूबर तक नामांकन, 14 अक्टूबर को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।

22 अक्टूबर को ईवीएम से मतदान

पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान दल 21 अक्टूबर को रवाना होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना सभी चरणों के मतदान के बाद 20 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर होगी।

पहले चरण में 3,672 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच का चुनाव

Read More सहकारिता विभाग में न्यायिक मामलों की स्थिति : 2897 मुकदमे, 69 में जवाब तक नहीं, 131 मामले 20 साल से ज्यादा पुराने

पहले चरण में 3,672 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। इन ग्राम पंचायतों में 10 हजार 857 मतदान केंद्र बनाए हैं। प्रदेश में कुल 14 हजार 403 ग्राम पंचायतें और एक लाख 30 हजार 589 वार्ड हैं। पंच और सरपंच पद के लिए पहले चरण में 23 अक्टूबर को नामांकन होगा और अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। पंच और सरपंच के वोट मतपेटी के जरिए डाले जाएंगे और मतदान समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना होगी। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

Read More जेडीए ने 700 मीटर दूरी में हटाए अतिक्रमण, पूरा हटाने के लिए हाईकोर्ट से मांगा 4 सप्ताह का समय

एक चरण में गांव से लेकर जिला स्तर तक मुकाबला

Read More सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत ईट राइट स्कूल अभियान, मिड-डे मील के लिए लिए सैंपल

पंचायत चुनाव में मतदाता एक तरफ  जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे, संबंधित चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच भी चुने जाएंगे। पहले चरण में 9,648 जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के साथ 3,672 सरपंच पदों पर चुनाव होगा। वार्ड पंचों के पद भी इन्हीं 3 हजार 672 ग्राम पंचायतों में होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से अभिनय के एक युग का अंत हो गया। करीब पांच...
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
दिल्ली में अचानक गिरी इमारत : एक बच्चे की मौत, 8 लोग घायल
ऑपरेशन 100 : नशा बेचने में शिक्षक से लेकर एनएसजी कमांडो भी शामिल, एएनटीएफ की ओर से गिरफ्तार इनामी तस्करों से पूछताछ में खुलासा
पार्षदों ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, महापौर के निर्देश पर अफसरों को तत्काल समाधान के आदेश
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन : अभिनय की बुलंद आवाज खामोश , 75 की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
आमेर महल में बंद रहेगी हाथी सफारी, जानें क्या है कारण