बढ़ती सर्दी से रौनक लौटने की उम्मीद, जयपुर में 30 करोड़ और राज्य में 100 करोड़ का वुलेन क्लॉथ मार्केट

विंटर सीजन की देरी से बिक्री प्रभावित

बढ़ती सर्दी से रौनक लौटने की उम्मीद, जयपुर में 30 करोड़ और राज्य में 100 करोड़ का वुलेन क्लॉथ मार्केट

जनवरी में ठंड के और बढ़ने पर बाजार में रौनक लौट आएगी। फिलहाल, ग्राहक जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन सेल और डिस्काउंट के इंतजार में कई लोग टाल रहे हैं। ऑनलाइन मार्केट में बिक्री कमजोर रहती है। जयपुर के ऊनी बाजार में स्थानीय के साथ-साथ पर्यटक भी अच्छी खासी खरीदारी करते हैं, जिससे व्यापार को आगे बल मिलने की उम्मीद है।

जयपुर। जनवरी में ठंड के और बढ़ने पर बाजार में रौनक लौट आएगी। फिलहाल, ग्राहक जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन सेल और डिस्काउंट के इंतजार में कई लोग टाल रहे हैं। ऑनलाइन मार्केट में बिक्री कमजोर रहती है। जयपुर के ऊनी बाजार में स्थानीय के साथ-साथ पर्यटक भी अच्छी खासी खरीदारी करते हैं, जिससे व्यापार को आगे बल मिलने की उम्मीद है। बढ़ती ठंड के बावजूद जयपुर के ऊनी कपड़ों के बाजार में इस बार खास उत्साह नहीं दिख रहा है। सर्दी के देर से आने का असर सीधे व्यापार पर पड़ा है, जिससे विक्रेताओं की उम्मीदों को झटका लगा है। राजस्थान में ऊनी कपड़ों का कुल बाजार इस सीजन में करीब 100 करोड़ रुपए का अनुमानित है, जिसमें जयपुर का हिस्सा लगभग 30 करोड़ रुपए का है। हालांकि, विंटर सीजन की देरी से बिक्री प्रभावित हुई है।

जैकेट, हूडिज, स्टोल, कैप और मफलर की डिमांड 
मीनू ड्रेसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर टांक ने बताया कि जैकेट, हूडिज, स्टोल, कैप और मफलर की डिमांड सबसे ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ताकि ग्राहकों को राहत मिले। सेल पीरियड में अधिक बिक्री की उम्मीद है, क्योंकि छूट पर सामान तेजी से बिकता है। विंटर कलेक्शन में इस साल कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, लेकिन क्वालिटी और डिजाइन पर फोकस रखा गया है।

बाजार गुलजार हो जाएगा
दूसरी ओर गांगछेन तिब्बती मार्केट, चौगान स्टेडियम के अध्यक्ष तेनजिन नॉर्फेल और उपाध्यक्ष दावा ने बताया कि मार्केट में कुल 46 दुकानें हैं, जहां ऊनी कपड़े 150 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं। सर्दी देर से आने के कारण विंटर सीजन देर से शुरू हुआ। जैसे-जैस सर्दी बढ़ेगी, ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा और बाजार गुलजार हो जाएगा।
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब