विश्व मगरमच्छ दिवस : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मगरमच्छों की संख्या पहुंची 25

वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम में अब इनका नाम भी लिस्ट में होगा शामिल

विश्व मगरमच्छ दिवस : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में मगरमच्छों की संख्या पहुंची 25

वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में नर और मादा को मिलाकर 25 मगरमच्छ हैं।

जयपुर। मगरमच्छों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा करना, कैप्टिव ब्रीडिंग के माध्यम से उनकी संख्या को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 17 जून को विश्व मगरमच्छ दिवस मनाया जाता है। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भी इनका सफल प्रजनन और संरक्षण हो रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले करीब तीन साल से यहां कैप्टिविटी में मगरमच्छों का सफल प्रजनन हो रहा है। कहा जाए तो देश के अन्य राज्यों से वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत भेड़िए, जरख, घड़ियाल के बाद अब इनका भी नाम सूची में शामिल होगा। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में नर और मादा को मिलाकर 25 मगरमच्छ हैं। इसके लिए यहां प्राकृतिक पौंड बनाया गया है। इन्हें रोजाना डाइट में मछलियां दी जा रही है। इसके साथ ही इन्हें विटामिंस, मिनरल्स, कैल्शियम एवं आवश्यक दवाइयां भी जाती हैं। 

इनका कहना है...
बायोलॉजिकल पार्क में करीब 25 मगरमच्छ हैं। यहां इन्हें पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण दिया जा रहा है। पिछले तीन साल से इनका सफल प्रजनन हो रहा है। वहीं इस बार भी संभावना जताई जा रही है। 
-डॉ.अरविंद माथुर, 
वरिष्ट वन्यजीव चिकित्सक, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क 

Post Comment

Comment List

Latest News

कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इलाके में दहशत
कपासन के रीको औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे पूरा इलाका दहल...
भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा का SIR मुद्दें पर पलटवार, बोलें-संवैधानिक संस्थानों को लेकर देश में जानबूझकर अस्थिरता और भ्रम का माहौल बना रहा है विपक्ष 
यूनुस के राज में बांग्लादेश बना जंग का मैदान : बीएनपी और जमात के बीच हिंसक झड़प, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण