सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
मेट्रो पिलर पर चढ़कर क्यों बैठा युवक
एक युवक मेट्रो पिलर पर चढ़ गया। उसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
जयपुर। सोडाला चौराहे पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मेट्रो पिलर पर चढ़ गया। युवक को पिलर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बात समझ नहीं पाया।
स्थिति को देखते हुए सोडाला थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना के दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
Tags: intersection
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Nov 2026 19:01:38
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...

Comment List