युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रही सरकारी नौकरियां, कांग्रेस मुद्दा विहीन : राजेंद्र राठौड़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भर्ती कैलेंडर जारी

युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची मिल रही सरकारी नौकरियां, कांग्रेस मुद्दा विहीन : राजेंद्र राठौड़

राजेंद्र राठौड़ ने कहा, भजनलाल सरकार युवाओं को पारदर्शी नौकरियां दे रही है, 2026 भर्ती कैलेंडर एक लाख पदों की ऐतिहासिक सौगात है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार युवाओं के लिए पूरी तरह समर्पित है और आज प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वर्ष 2026 का भर्ती कैलेंडर जारी कर एक लाख से अधिक पदों पर भर्तियों की घोषणा युवाओं के लिए ऐतिहासिक सौगात है। यह 44 भर्ती परीक्षाओं का स्पष्ट रोडमैप है, जिससे युवाओं को समय पर तैयारी का अवसर मिलेगा।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच साल में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का वादा किया था। इसके तहत पिछले दो वर्षों में 92 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार के नेतृत्व में 296 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक कराई गई हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 2 लाख 7 हजार 570 भर्तियां हुईं, जिनमें बड़ी संख्या संविदा की थी और हजारों भर्तियां आज भी अदालतों में अटकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारी दर औसतन 26 प्रतिशत रही, जबकि भाजपा सरकार में यह घटकर 7.4 प्रतिशत तक आ गई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए राठौड़ ने कहा कि डोटासरा अपना शिक्षा मंत्री का कार्यकाल भूल गए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षकों ने रिश्वत लेकर तबादले कराने की बात स्वीकार की थी, जो उस समय की सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : लेट रहीं इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स, यात्रियों को असुविधा

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भजनलाल सरकार के कार्यों से युवाओं में उत्साह की नई किरण जगी है। न केवल पारदर्शी भर्तियां हो रही हैं, बल्कि शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में भी ठोस काम किया जा रहा है। प्रदेश में तीन हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं और उन्हें फंडिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More विधानसभा में उठा आदिवासी मुद्दा : विधायक थावरचंद ने कहा- घोषणाएं बहुत, ज़मीन पर कुछ नहीं

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस अपने आंतरिक संकट से जूझ रही है और मुद्दाविहीन होकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील भाजपा सरकार और कमजोर विपक्ष के चलते वर्ष 2028 में राजस्थान नया इतिहास रचेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश प्रवक्ता विधायक कुलदीप धनकड़ और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

Read More घुमंतू जाति के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करता है घुमंतू जाति उत्थान न्यास : दुर्गादास

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान