युवा दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का छात्रों से बजट पूर्व संवाद, रोजगार व स्टार्टअप पर दिए अहम सुझाव

कहा युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत

युवा दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का छात्रों से बजट पूर्व संवाद, रोजगार व स्टार्टअप पर दिए अहम सुझाव

युवा दिवस के अवसर पर भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से बजट पूर्व संवाद किया। संवाद में प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्यों पर खुलकर अपनी बात रखी।

जयपुर। युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से बजट पूर्व संवाद किया। इस संवाद में प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में किए गए कार्यों पर खुलकर अपनी बात रखी। संवाद के दौरान युवाओं ने पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए लिए गए निर्णयों की सराहना की। छात्रों ने रोजगार सृजन, स्टार्टअप को बढ़ावा, कौशल एवं उद्यमिता विकास, नवाचार, डिजिटल शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपने और सुझाव ही विकसित राजस्थान की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट में युवाओं की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देगी और रोजगारोन्मुखी शिक्षा, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कौशल विकास को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह