सिक्किम हादसे के तीनों शहीदों को अन्तिम विदाई

3 साल की बेटी ने शहीद मनोज को किया सैल्यूट

सिक्किम हादसे के तीनों शहीदों को अन्तिम विदाई

जैसे ही मनोज का शव उनके गांव पहुंचा, पत्नी बेहोश हो गई।  3 साल की बेटी शव को  देखती रही। बेटी को जैसे ही पिता के शव के पास लेकर गए, उसने सैल्यूट किया।

नवज्योति/ झुंझुनूं, जैसलमेर, जोधपुर। सिक्किम में शुक्रवार को आर्मी ट्रक के खाई में गिर जाने से शहीद हुए राजस्थान के तीनों जवानों को रविवार को भावपूर्ण अन्तिम विदाई दी गई। इनमें जैसलमेर के जोगा गांव के रहने वाले सूबेदार गुमान सिंह सोलंकी, जोधपुर के सुखाराम और झुंझुनूं के मनोज कुमार यादव हैं।

झुंझुनूं न्यूज सर्विस के अनुसार शहीद मनोज यादव की पार्थिव देह झुंझुनूं के पचेरी कलां थाने से तिरंगा यात्रा के साथ गांव माजरी के लिए रवाना हुई। जैसे ही मनोज का शव उनके गांव पहुंचा, पत्नी बेहोश हो गई।  3 साल की बेटी शव को  देखती रही। बेटी को जैसे ही पिता के शव के पास लेकर गए, उसने सैल्यूट किया। मनोज यादव का माजरी गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई प्रमोद ने उन्हें मुखाग्नि दी।

जैसलमेर न्यूज सर्विस के अनुसार शहीद गुमान सिंह की पार्थिव देह गांव जोगा लाई गई। बेटी शव को देख बिलख पड़ी। आसपास मौजूद परिवार के लोगों ने संभाला। शहीद का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे प्रह्लाद सिंह ने मुखाग्नि दी। सूबेदार गुमान सिंह के पांच बच्चे हैं। 3 लड़कियों और 2 लड़कों में प्रह्लाद सिंह सबसे बड़ा लड़का है। प्रह्लाद सिंह को गुमान सिंह भारतीय सेना में आॅफिसर बनाने की चाहत रखते थे। प्रह्लाद सिंह नागौर जिले के कुचामन में 11वीं क्लास में पढ़ रहा है। सूबेदार गुमान सिंह 5 दिन पहले जैसलमेर में छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौटे थे। किसान पिता के बेटे गुमान सिंह ने 27 साल पहले भारतीय सेना जॉइन की थी। अगले 10 महीनों में ही वे सेना से रिटायर होने वाले थे। हाल ही में आंध्र प्रदेश से उनको सिक्किम भेजा गया था।

जोधपुर ब्यूरो के अनुसार बावड़ी तहसील के गांव सांवतकुआं के सैनिक सुखाराम तरड़ 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। पांच साल पहले शादी हुई थी। शहीद की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। खबर आने के बाद ससुराल लाया गया। सुखाराम की पार्थिव देह रविवार को घर पहुंची। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पार्थिव देह शनिवार को रात 10 बजे जोधपुर पहुंचा था। रविवार सुबह 7 बजे परिवार पार्थिव देह लेने जोधपुर पहुंचे थे।

Tags: army

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
राजधानी दिल्ली में सोमवार को घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता कम...
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग