जल निकासी व्यवस्था फेल, कीचड़ से सड़कें बदहाल

मिश्रौली में बाबा रामदेव मंदिर बस स्टैंड की सड़क, दोनों तरफ नहीं की जा रही पानी की निकासी

जल निकासी व्यवस्था फेल, कीचड़ से सड़कें बदहाल
सड़क पर पानी होने के कारण कीचड़ में दुपहिया वाहन निकालने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मिश्रौली। मिश्रौली कस्बे में स्टेट हाइवे 19 ए पर टोल बूथ द्वारा कई वर्षों से वसूली की जा रही है पर मिश्रौली कस्बे में पुलिस थाने से लेकर बाबा राम देव मंदिर बस स्टैंड के सड़क की दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाले नहीं होने के कारण घर ओर होटलों से निकला गंदा पानी सड़क पर आ जाता है, जिसके कारण सड़क से निकलने वाले राहगीर और ग्रामीण बहुत ही परेशान हो रहे है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। इसका जिम्मेदार कौन है ? सड़क पर पानी होने के कारण कीचड़ में दुपहिया वाहन निकालने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क के दोनों तरफ गंदा पानी जमा रहता है। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से दुकानदारों, किरायेदारों, राहगीरों और ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। राहगीरों और ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ नाले नहीं होने के कारण पानी भरा रहता है, जिसमें यहां बारिश के समय भी जलभराव हो जाता है, जो कई दिनों तक लोगों को परेशान करता है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस सड़क पर रोजाना हजारों वाहन निकलते है, गंदा पानी जमा होने से राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। यह सड़क आरएसआरडीसी विभाग के अंतर्गत आता है, फिर भी विभाग के द्वारा इन सड़कों की देखभाल नहीं हो रही है। इसके नालों को विभाग द्वारा तैयार नहीं किया गया है, जिसके कारण आमजन को दिक्कत हो रही हैं।

इनका कहना हैं 
अभी हमने नया रिन्यूअल का टेंडर लगाया है। 31 जुलाई को टेक्निकल बीड द्वारा टेंडर खुलेगा और गवर्नमेंट से पास होकर जैसे ही हमारे पास आता है हम जल्द से जल्द सुकेत से लेकर डग तक जहां जहां भी सड़क के दोनों ओर नाले नहीं बने हुए है, वहां पर नाले का निर्माण कार्य शुरू करेंगे।
-ललित आरएसआरडीसी परियोजना निदेशक, झालावाड़।
 
मिश्रौली कस्बे में स्टेट हाईवे पर थाने से लेकर बस स्टैंड तक जल निकासी के लिए नाला नहीं होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है, और सड़क किनारे बसे मकान व दुकानों में बरसात का पानी घुसने की संभावना रहती है।
-जगमाल सिंह चौहान सरपंच, ग्राम पंचायत मिश्रौली।

स्टेट हाइवे पर नाला नहीं होने से रोड पर पानी भरा रहता है, पैदल जाने वाले लोगों ओर विद्यार्थियों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है और पानी भरा होने से वाहन जब निकलते है तो लोगों पर कीचड़ उछालता है।
-राकेश कुमार पाटीदार सचिव, ग्राम पंचायत मिश्रौली।

मेरी हेयर सैलून की दुकान है। मेरी दुकान के आगे इतना कीचड़ फैला रहता है जिस कारण ग्राहक को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के दोनों ओर नाले बनने चाहिए ताकि आमजन और राहगीरों को आने जाने में सुविधा मिले। 
-मोहन सेन दुकानदार, मिश्रौली।

Read More करोड़ों का राजस्व फिर भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं, बंद विश्राम गृह और खराब सीसीटीवी से किसान परेशान

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...