लापरवाही: पानी की टंकी जर्जर, व्यर्थ बह रहा अमृत

2 साल से नहीं हुई टंकी की सफाई

लापरवाही: पानी की टंकी जर्जर, व्यर्थ बह रहा अमृत

पानी की टोंटी नहीं होने से व्यर्थ बह रहा पानी।

खानपुर।  खानपुर देवपुरा गांव में कई दिनों से पानी की टंकी जर्जर अवस्था में है। जिसमें से पानी का रिसाव हो रहा है, यहां से सभी गांव के ग्रामीण को पानी की आपूर्ति इस टंकी से ही होती है। जिसका उपयोग पीने खाने ,स्नान आदि में किया जाता है, लेकिन समस्या यह है इनका निर्माण हुए कई समय हो गया है, जिस कारण इनकी समय पर मरम्मत नहीं होने से इनमें पानी का रिसाव होने समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने ग्रामीणों कई बार पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ता हैं। लगभग 70 घरों से इसी टंकी से पानी की पूर्ति होती है, लेकिन टंकी की मरम्मत नहीं होने से इनमें कई जगह से पानी रिसाव हो रहा है और पाइप व नल खराब स्थिति में होने से व्यर्थ में जल बह रहा है। पानी की टंकी के आसपास पानी इकठ्ठा होने से कीचड़ जमा हो गया है। दिन रात पानी टंकी में से बहने के कारण समय पर पानी नहीं मिल पाता । जिस कारण ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है।   यहां पर ट्यूबवेल भी है लेकिन पानी सही नहीं होने के कारण ग्रामीण इसे काम में नहीं लेते है। पानी की टंकी पर सफाई करने की तारीख तो लिख गए हैं, लेकिन टंकी की सफाई 2 साल से नहीं होने के कारण इसके अंदर मलवा जम गया है, जिसे मौसमी बीमारियां का खतरा बना रहता हैं। टंकी पर जाने के लिए अंदर की सीढ़ियां टूटी हुई है, जिस कारण ग्रामीण लोग अंदर जाकर इनकी सफाई भी नहीं कर सक ते। अभी मौसमी बीमारियों को दौर चल रहा है ऐसे यदि स्वच्छ पीने का पानी अगर ग्रामीणों को नहीं मिल पानी है तो ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के परिणाम भुगतने पड़ सकते है।  

तुरंत पानी की टंकी को चेक करवाकर मरम्मत व सफाई करवा दी जाएगी। समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।  
- मुस्ताक पठान खानपुर,पीएचईडी जेईएन 

खस्ताहाल टंकी : रिस रहा अृमत जल
टंकी से लगातार टोटी नहीं होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है, समस्या का समाधान होना चाहिए। 
- कन्हैयालाल, ग्रामीण  

पानी के बिना आदमी का जीवन व्यर्थ है और यहां पर इतना गंदा पानी आ रहा है जिसको पीने से बीमारी बढ़ने की समस्या है इसका तुरंत समाधान किया जाए। 
- चंद्रकला बाई, ग्रामीण  

Read More अधूरी सड़क बनी मुसीबत : 2 किमी खंड से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते हिस्सा निर्माण से रहा वंचित

यहां पर पानी की टंकी कम से कम 2 साल से साफ नहीं हुई है, जिस पर जाने कितने कीड़े मकोड़े जमा हो गए हैं, जिनसे मलेरिया और डेंगू फैलने की संभावना है। 
- आशिक वर्मा, ग्रामीण  

लगभग 2 साल से टंकी की सफाई नहीं हो रही है और सफाई की तारीख डाल चुके लेकिन सफाई करने नहीं आए । 
- रामपाल, समाजसेवी  

इस गांव में लगभग 151 आदमी जुड़े हुए हैं, जो पानी की आपूर्ति इसी टंकी से करते हैं, और यदि टंकी साफ नहीं है तो बीमारियों का परिणाम ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। 
- राजाराम, ग्रामीण  

हमने बहुत सी बार टंकी की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
- रमेशचंद, ग्रामीण  

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अगले 5 वर्षों में तेज...
एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : दबिश देकर संगठित अपराध से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों को दबोचा, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है एक आरोपी
नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा, सोनी ने कहा- दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं सभी कार्यकर्ता
जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल ने युवती से किया रेप : शादी की बात चलने पर फोन पर होने लगी थी बात, जानें पूरा मामला
कर्नाटक में ऑटो चालक ने अपने वाहन को छोटी लाइब्रेरी में किया तब्दील : यात्रियों को मिलता है सफर एक दिलचस्प और ज्ञानवर्धक अनुभव, लोगों को मोबाइल से दूर कर पढ़ने की आदत से जोड़ना मकसद
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार
ह्वाइट हाउस में गोलीबारी की घटना की मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा : लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं, कहा- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की