घूस में आई फोन लेते जलदाय विभाग का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार : मकान के सर्च में मिली 7.5 किलो चांदी, सोना और नकदी समेत कई प्लॉट

दादाबाड़ी में बी 83 शक्तिनगर के मकान में सर्च अभियान

घूस में आई फोन लेते जलदाय विभाग का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार : मकान के सर्च में मिली 7.5 किलो चांदी, सोना और नकदी समेत कई प्लॉट

एसीबी ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को ठेकेदार से घूस में आईफोन लेते उनके कार्यालय से गिरफ्तार। अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल ने हैंडपंप मरम्मत और पाइपलाइन लीकेज रिपेयरिंग के कार्य करने वाले एक ठेकेदार के बकाया बिल पास करने के एवज में ठेकेदार को डिबार करने की धमकी देते उससे आईफोन की मांग की थी।

झालावाड़। एसीबी ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को ठेकेदार से घूस में आईफोन लेते उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल ने हैंडपंप मरम्मत और पाइपलाइन लीकेज रिपेयरिंग के कार्य करने वाले एक ठेकेदार के बकाया बिल पास करने के एवज में ठेकेदार को डिबार करने की धमकी देते उससे आईफोन की मांग की थी। जिसकी ठेकेदार ने शिकायत एसीबी से की। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को आईफोन लेते मौके पर धर दबोचा।  

करोड़ों का आसामी निकला
डिप्टी एसपी कोटा सिटी अनीश अहमद ने बताया कि आरोपी अधीक्षण अभियंता के दादाबाड़ी में बी 83 शक्तिनगर के मकान में सर्च अभियान के दौरान चार लाख अस्सी हजार रुपए की नकदी, सात किलो सात सौ ग्राम चांदी, छह प्लॉट के कागज जिसमें पांच प्लॉट जयपुर, एक जोधपुर में और बासठ ग्राम गोल्ड बरामद किया गया है।
  

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पश्चिम एशिया में तनाव और डॉलर की मजबूती से रुपया ऐतिहासिक गिरावटया। अंतरबैंकिंग बाजार में भारतीय मुद्रा 92 रुपये प्रति...
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी