फिरौती की मांग को लेकर बैखोफ बदमाशों ने की फायरिंग

एक जगह जमीन, दूसरी जगह पांच लाख की मांग

फिरौती की मांग को लेकर बैखोफ बदमाशों ने की फायरिंग

सरदारशहर। क्षेत्र में सोमवार सुबह बैखोफ बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। आरोपीयों ने एक जगह जमीन लेने की मांग की और दूसरे से 5 लाख की मांग की थी। पुलिस थाने में दर्ज मामलो में फायरिंग का पहला मामला प्रताप कॉलोनी वार्ड नंबर 29 निवासी मानखां चायल व उनके पुत्र पूर्व पार्षद असलम पर आरोपी अरशद पुत्र रजाक ने फायरिंग की।

सरदारशहर। क्षेत्र में सोमवार सुबह बैखोफ बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। आरोपीयों ने एक जगह जमीन लेने की मांग की और दूसरे से 5 लाख की मांग की थी। पुलिस थाने में दर्ज मामलो में फायरिंग का पहला मामला प्रताप कॉलोनी वार्ड नंबर 29 निवासी मानखां चायल व उनके पुत्र पूर्व पार्षद असलम पर आरोपी अरशद पुत्र रजाक ने फायरिंग की। पूर्व पार्षद असलम ने बताया कि में आेैर मेरे पिता मान खां क्यामखानी सुबह अपनी बाड़ी को संभालने गये हुये थे तभी वहां पर अरशद व अन्य ने आकर हमें धमकाते हुए कहा जमीन हमारी है, खाली कर दो और अचानक फायरिंग कर दी।

वहीं दूसरा मामला शहर के वार्ड नंबर 40 में बदमाश अरशद ने प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी मांगीलाल पुत्र जमुनालाल जैसनसरिया को धमकाकर 5लाख मांगे थे रुपए नही देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग की। मांगीलाल ने बताया कि 10 जून को अरशद क्यामखानी ने फोन कर मुझसे 5 लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर मुझे व मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी दी। इससे पूर्व उक्त आरोपी ने पहले भी 50 हजार रुपये लिये थे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 8 बजे मेरे घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो मैं नीचे आया और जैसे ही दरवाजा खोला तो दरवाजे पर अरशद खड़ा था। अरशद ने मुझे कहा 5 लाख दो तो मैंने कहा नहीं दूंगा तभी उसने रिवाल्वर निकाल कर मुझे जान से मारने की नियत से दो गोलियां चलाई। जो मेरे पैरों के पास से होती हुई घर की सीढ़ियों पर जा लगी और मैं बाल-बाल बच गया, तभी आनन-फानन में मेरे मुनीम श्रवण कुमार मेघवाल ने जोर-जोर से शोर मचाया तो अरशद और उसके साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन