तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर : हादसे में 4 लोगों की मौत, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर : हादसे में 4 लोगों की मौत, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
ट्रक की टक्कर से एक टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपास तोडऩे वाले श्रमिक लोडिंग टैक्सी से देर रात बीकानेर मार्ग से जा रहे थे। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 लोग सवार थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी।

फलोदी। जिले में देर रात फलोदी-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रक की टक्कर से एक टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपास तोडऩे वाले श्रमिक लोडिंग टैक्सी से देर रात बीकानेर मार्ग से जा रहे थे। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 लोग सवार थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी और 11 घायल हो गये। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। 

पुलिस ने बताया कि वहां होटल में मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात को जोधपुर भेज दिया गया जबकि चार को छुट्टी दे दी गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हर वर्ष कपास के सीजन में फलोदी क्षेत्र में मजदूरी करने आते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता