कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सांंगरिया में व्यापारियों का प्रदर्शन: प्रतिष्ठान बंद

प्रदेश के उदयपुर जिले में गत दिनों हुई कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बुधवार को सांगरिया फांटा और तनावडा व्यापार मंडल की ओर से बंद रखा गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर 2 मिनट का मौन रखकर कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी।

कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सांंगरिया में व्यापारियों का प्रदर्शन: प्रतिष्ठान बंद
एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी सहित कई जवानों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था में मद्देनजर सुरक्षा पर पूरी नजर रखी। व्यापारियों द्वारा इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया और एक ज्ञापन भी जिल प्रशासन के नाम पर सौंपा गया।

जोधपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में गत दिनों हुई कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बुधवार को सांगरिया फांटा और तनावडा व्यापार मंडल की ओर से बंद रखा गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर  2 मिनट का मौन रखकर कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारी मंडल की ओर से नारेबाजी भी की गई और साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की। व्यापारियों द्वारा बंद रखे जाने की जानकारी पर ऐहतियातन तौर पर पुलिस बल भी लगाया गया।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी सहित कई जवानों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था में मद्देनजर सुरक्षा पर पूरी नजर रखी। व्यापारियों द्वारा इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया और एक ज्ञापन भी जिल प्रशासन के नाम पर सौंपा गया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के साथ धरना भी दिया। धरनास्थल पर सांगरिया फाटा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सारण, मुकेश मोतीवाल, नेमीचंद, उमेश वैष्णव, प्रवीण सिंह शेखावत, शिवसिंह राजपुरोहित, नारायण चारण, ताराचंद टेलर, हरगोविंद सिंह शेखावत, पवन अग्रवाल, रमेश चौधरी, धनराज प्रजापत, महेश भाटी एवं बाबू मोहड़ा  सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर