राजस्थान में ऊर्जा भविष्य को दिशा देगा ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो 2025’: 26 नवंबर को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे उद्घाटन

सूर्याकोन कॉन्फ्रेंस में पीएम-कुसुम से ग्रीन हाइड्रोजन तक 75 से अधिक विशेषज्ञ करेंगे चर्चा

राजस्थान में ऊर्जा भविष्य को दिशा देगा ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो 2025’: 26 नवंबर को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे उद्घाटन

जयपुर में 26–27 नवंबर 2025 को ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो–राजस्थान’ का आयोजन होगा। ईक्यूं इंटरनेशनल मैगज़ीन और सी2जेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 10,000 से अधिक विज़िटर्स, 100+ प्रदर्शक और 75 वक्ता शामिल होंगे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शीर्ष 100 सोलर अचीवर्स को सम्मानित करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम में सोलर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, स्टोरेज सॉल्यूशंस और नई तकनीकों पर विस्तृत चर्चाएँ होंगी।

जयपुर। नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से बढ़ते परिदृश्य में राजस्थान निर्णायक भूमिका निभा रहा है। इसी प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए ईक्यूं इंटरनेशनल मैगज़ीन और सी2जेड – सोलर एंड डीकार्बनाइजेशन मार्केट प्लेस ‘ग्लोबल सोलर एक्सपो – राजस्थान’ का आयोजन 26–27 नवंबर 2025 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में करने जा रहे हैं। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में 10,000 से अधिक विज़िटर्स, 100 से अधिक प्रदर्शक, 75 वक्ता और भारत के शीर्ष 100 सोलर अचीवर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह कार्यक्रम सौर एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली प्लेटफ़ॉर्म बनने जा रहा है।

प्रमुख हस्तियाँ होंगी शामिल

एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन 26 नवंबर की सुबह ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। उद्घाटन समारोह में ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजीताभ शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान अक्षय उर्जा निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक रोहित गुप्ता, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं IT के एमडी ओमप्रकाश कसेरा और जयपुर कलेक्टर जीतेन्द्र कुमार सोनी भी विशेष अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएँगे।

उपमुख्यमंत्री करेंगे अचीवर्स को सम्मानित

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट यात्रियों का हंगामा : फ्लाइट 10 घंटे लेट, यात्रियों का आरोप- टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश नहीं जिससे खुले में इंतजार करने को मजबूर

दो दिवसीय एक्सपो के दौरान सौर ऊर्जा, स्टोरेज, हाइब्रिड परियोजनाओं, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश व तकनीकी नवाचारों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 27 नवंबर को, आयोजित पुरस्कार समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भारत के सोलर सेक्टर के शीर्ष 100 अचीवर्स को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी पुरस्कार वितरण में शामिल होंगे।

Read More भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ विपक्ष पर कड़ा पलटवार, कहा- वीबी–जी रामजी ग्रामीण भारत के सपनों को देगा नई उड़ान

भविष्य-निर्धारक विषयों पर होगी गहन चर्चा

Read More गलतागेट थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

एक्सपो के दौरान आयोजित 'सूर्याकोन कॉन्फ्रेंस' में 75 से अधिक उद्योग विशेषज्ञ दो दिनों तक पीएम-कुसुम, पीएम सूर्य घर, रूफटॉप सोलर, ग्रिड-स्केल सोलर, हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स, आरटीसी (राउंड-द-क्लॉक), एफडीआरई (फ्लैक्सिबल डिस्पेचेबल रिन्यूएबल एनर्जी), ग्रीन फाइनेंसिंग, बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम), स्टोरेज सॉल्यूशंस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे भविष्य–निर्धारक विषयों पर गहन चर्चाएँ करेंगे।

100 से अधिक कंपनियाँ लाएंगी अत्याधुनिक समाधान

राजस्थान आज देश के नंबर 1 सोलर स्टेट के रूप में स्थापित हो चुका है। उच्च इंस्टॉल्ड क्षमता, प्रगतिशील नीतियों, बड़े पैमाने के सोलर पार्क्स और हाइब्रिड परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन ने राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा का अग्रदूत बना दिया है। आईएनए सोलर, नेविटस, गौतम सोलर, अदानी, पॉलिकैब, सॉलिस, सोवा, रेडरेन, आरपीएसजी ग्रुप, सॉलिटेक और पीओएम पावर सहित 100 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ सोलर, स्टोरेज, ईवी और क्लीन-टेक सेक्टर में अपनी अत्याधुनिक तकनीकें और इनोवेशन प्रस्तुत करेंगी। ग्लोबल सोलर एक्सपो – राजस्थान का उद्देश्य राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा इकोसिस्टम को मजबूत बनाना और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना