स्कूल से लौट रहे बच्चों के पीछे दौड़े श्वान,बचने को भागे दो बच्चों की रेल की चपेट में आने से मौत

श्वान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

स्कूल से लौट रहे बच्चों के पीछे दौड़े श्वान,बचने को भागे दो बच्चों की रेल की चपेट में आने से मौत
एडीसीपी पूर्व नाजिम अली ने बताया कि जोधपुर से बनाड़ सडक के बायीं तरफ रेल पटरियां हैं। इसके पास ही के एक मकान में पालतू श्वान भौंक रहा था, जिसे देख गली के आवारा श्वान भी भौंकने लगे।

नवज्योति/जोधपुर। शहर के निकट बनाड़ केंट स्टेशन एरिया में शुक्रवार दिन में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे चार बच्चों के पीछे पालतू श्वान लपके। उनसे डरे बच्चे इधर उधर भागे तो दो बच्चे रेलवे टेÑक पर पहुंच गए और रेल की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आर्मी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में अध्ययनरत थे। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और वे हंगामा करने लगे। मौके पर पुलिस जाब्ता बुलाना पड़ा। बच्चों के शव देर शाम तक अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाए। घटना के बाद हरकत में आए नगर निगम दस्ते ने दोनों घरेलु श्वानों को पकड़ लिया।

एडीसीपी पूर्व नाजिम अली ने बताया कि जोधपुर से बनाड़ सडक के बायीं तरफ रेल पटरियां हैं। इसके पास ही के एक मकान में पालतू श्वान भौंक रहा था, जिसे देख गली के आवारा श्वान भी भौंकने लगे। इसी समय पास की स्कूल से बच्चे पटरी के सहारे सहारे कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे।

इन बच्चों की हुई मौत
एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया, हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र नारायण नगर गैस गोदाम के पास रहने वाले युवराजसिंह और केंट स्टेशन के पास गणेशनगर की रहने वाली पांचवीं की छात्रा अन्नया कंवर की मौत हो गई। श्वान मालिक जो टाइल्स का कारोबार करता है उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी: 3 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त  ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी: 3 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त 
जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों...
ओमान में भारतीय नागरिक की मौत: दुक्म पोर्ट पर जहाज में बिगड़ी तबीयत ; शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज, दूतावास परिवार और अधिकारियों के संपर्क में
अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी : 573 कार्टन पटाखे जब्त ; बिना लाइसेंस संचालित गोदाम सीज, संचालक फरार
लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा गज़ब का एक्शन
WHO की चेतावनी: कांगो-युगांडा में इबोला का आतंक, संक्रमण और मौतों ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
कार के एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत : उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया निर्देश, परिजनों को 40 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दे कंपनी