केमिकल फैक्ट्री में भड़की आग : ड्रमों में धमाके, फायरमैन झुलसे

कई झुलसे लोगों को एमजीएच लाया गया

केमिकल फैक्ट्री में भड़की आग : ड्रमों में धमाके, फायरमैन झुलसे
बासनी औद्योगिक क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में बुधवार शाम केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के दौरान आठ फायरमैन झुलस गए। आग की चपेट में आए कई लोगों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) लाया गया।

जोधपुर। बासनी औद्योगिक क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में बुधवार शाम केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के दौरान आठ फायरमैन झुलस गए। आग की चपेट में आए कई लोगों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) लाया गया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम एक के बाद एक फटते रहे। धमाकों के बीच दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल हुई। जानकारी के अनुसार गणेश नगर स्थित एसआर केमिकल फैक्ट्री में शाम करीब पांच बजे आग लगी। घटना के समय फैक्ट्री पर ताला लगा था। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले ही फैक्ट्री में हैंडीक्राफ्ट और औद्योगिक काम में इस्तेमाल होने वाला केमिकल लाया गया था। आग लगने के बाद केमिकल के ड्रमों में विस्फोट शुरू हो गए।

आसपास के मकानों से लोगों को हटाया :

आग की सूचना मिलते ही बासनी, शास्त्री नगर और चौपासनी फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं। कुल 10 दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग और धुएं के चलते आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। लपटों की गर्मी और धमाकों से आसपास के मकानों को नुकसान की आशंका जताई गई है।

कैसे लगी आग, जांच का विषय :

Read More त्रिपोलिया बाजार के सेठी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घासी ने बताया कि फैक्ट्री में केमिकल रखा होने के कारण आग बुझाने के दौरान लगातार विस्फोट हुए। इसी वजह से बचाव दल को भी खतरे के बीच काम करना पड़ा। फैक्ट्री में आग किस कारण लगी और आवासीय क्षेत्र में केमिकल का कारोबार किस अनुमति के तहत चल रहा था, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Read More जोधपुर सेंट्रल जेल का मामला : हार्डकोर बंदियों की कढ़ी-पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन में खलबली

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल
जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मोहगुपुरा-रेनवाल क्षेत्र में कार्रवाई कर करीब 8 करोड़ रुपए की 5300 वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमण...
जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
निकाय चुनाव : भीतरघात की तलाश में कांग्रेस, अब जिलों से मांगा हिसाब
अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान: 'ग्लोबल सिस्टम हो चुका है खराब', भारत-पाकिस्तान के तनाव को सुलझाने में नाकाम
अलनीनो से निपटने के लिए साझा प्रयास की जरूरत
गांव की सरकार का आरक्षण आज तय : 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों की लॉटरी, उपखंड स्तर पर खुलेगा आरक्षण का पिटारा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा